जौनपुर धारा, सुइथाकला। बालीबाल कमेटी गैरवाह द्वारा गुड़बड़ी चौराहे के पास स्व. रमेश सिंह राज्य स्तरीय दो दिवसीय बालीबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को प्रारम्भ किया गया। खेल का शुभारम्भ श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान के प्राचाय& डा. मनोज कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में गाँवों को प्रतिभाओं को धनी बताया बशते& उनकी पहचान कर सही माग&दश&न की आवश्यकता है। उन्होंने खेल आयोजक मण्डल को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह का काय&क्रम युवाओं के लिए प्रेरणाप्रद सिद्ध होगा। प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने भी खेल पर अपने विचारों को साझा किया। पहले दिन कुल पांच टीमें मैदान में आई। आयोजक वीरेन्द्र सिंह पिन्टू ने आगन्तुकों के प्रति आभार जताते हुए सभी का स्वागत किया। खेल की शुरूआत मुरादाबाद व जौनपुर की टीमों के मध्य हुआ जिसमें मुरादाबाद की टीम विजयी हुई।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.

