Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया नेक कार्य

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया नेक कार्य

  • अतरही गांव में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • पाच सौ से अधिक जरूरतमंदों का हुआ उपचार

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकासखण्ड के अतरही माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्व. त्रिभुवन सिंह की स्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घघाटन जफराबाद के पूर्व विधायक डा. हरेंद्र सिंह ने किया। पूर्व विधायक ने कहा कि असहाय जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म होता है। सरकार भी ग्रामीण स्तर तक बहुत स्वास्थ सुविधाएं चला रही है। विशिष्ट अतिथि मङिÞयाहू विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि स्व. त्रिभुवन सिंह समाजसेवी व उद्योगपति के रूप में जाने जाते थे। हमेशा जरूरतमंदो की मदद किया करते थे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता सुनील यादव मम्मन ने स्व. त्रिभुवन सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विशाल स्वास्थ शिविर में सैकड़ों लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा मिल जाती है। त्रिभुवन हॉस्पिटल की ओर से समय-समय पर गांव के एक बड़े तबके के लोगों को इलाज में मदद मिलती रहती है। स्वास्थ्य मेले में पांच सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गयी जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जयेश सिंह, फिजीशियन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. स्पृहा सिंह, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. उत्पल सिंह, आर्थो विशेषज्ञ डॉ. उत्तम सिंह, डॉ. रजनी चौरसिया, डॉ. एनके यादव, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. अभय सिंह, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. शशिकांत, डॉ. ममता यादव, डॉ. गौरव प्रकाश मौर्य समेत मौजूद अन्य चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। स्वास्थ्य मेले का संचालन सलमान शेख व संयोजक नितेश सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. जयेश सिंह, डॉ. स्पृहा सिंह, डॉ. आशीष कुमार सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्याम कन्हैया सिंह, राधेश्याम पांडेय, डा. एके तिवारी, पीएन सिंह, दिनेश चंद शर्मा, संकठा प्रसाद पांडेय, लाल साहब सिंह, सुभाष यादव, वैज्ञानिक धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, बृजभुवनन सिंह, कुमरेद्र प्रताप सिंह, वेदप्रकाश सिंह, राहुल सिंह मौजूद रहे। अंत में सबके प्रति आभार डॉ. जयेश सिंह ने व्यक्त किया।

Share Now...