Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरग्राम प्रधान ने लगाया सीओ पर धमकाने का आरोप

ग्राम प्रधान ने लगाया सीओ पर धमकाने का आरोप

  • केराकत ब्लॉक के निहालापुर गांव का मामला
  • ग्राम प्रधान ने डीजीपी से लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर धारा, केराकत। जमीन के एक मामले की शिकायत लेकर तहसील समाधान दिवस में पहुंचे ग्राम प्रधान को सीओ ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देने और उसके पिता की नौकरी खत्म करा देने की धमकी दी है। ग्राम प्रधान ने पुलिस महानिदेशक से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक केराकत ब्लॉक क्षेत्र के निहालापुर गांव के ग्राम प्रधान आशीष कुमार शनिवार को तहसील समाधान दिवस में गांव के एक जमीन मामले की शिकायत लेकर पहुंचे थे। ग्राम प्रधान का आरोप है कि सीओ गौरव शर्मा ने पैरवी करने पर उसे जेल भेजने और उसके पिता हरिश्चंद कन्नौजिया की होमगार्ड की नौकरी खत्म कराने की धमकी दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस महानिदेशक से न्याय की गुहार लगाई है। उल्लेखनीय है कि निहालापुर गांव के बृजभान पिछले 50वर्ष से अधिक समय से लापता हैं। उनके नाम गांव में 0.028हेक्टेयर भूमि है। भूमि का कोई वारिस नहीं है। शिकायत है कि गांव के संतोष श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव आदि लोगों ने राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से हेराफेरी कर गैर कानूनी तरीके से जमीन अपने नाम करा लिया है। जबकि नियमतः वह भूमि ग्राम समाज की होनी चाहिए। इसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने तहसीलदार कोर्ट में एक याचिका दायर की है साथ ही जिलाधिकारी से भी इसकी जांच कराकर कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम नेहा मिश्रा को जांच करने का निर्देश भी जारी किया है। ग्राम प्रधान आशीष कुमार ने बताया कि इसी प्रकरण को लेकर वह तहसील समाधान दिवस में गए थे जहां बैठे सीओ ने मामले में पैरवी करने से मना किया और धमकी दी। सीओ की धमकी से संबंधित ग्राम प्रधान का वीडियो भी वायरल है। जिसमें वे सीओ पर धमकाने का आरोप लगाते दिखाई पड़ रहे हैं।