Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरशरीर को अच्छा व्यायाम देता है योग : डॉ.ध्रुवराज

शरीर को अच्छा व्यायाम देता है योग : डॉ.ध्रुवराज

  • शरीर और मन के बीच सद्भाव बढ़ाता है योग : प्रो.निर्मला

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मनाए जा रहे। योग सप्ताह के क्रम में रविवार को योग का हमारे जीवन पर महत्व विषयक एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के मुख्यवक्ता डॉ.ध्रुवराज योगी योगाचार्य जिला यज्ञ प्रभारी, पतंजलि योग समिति, जौनपुर ने योग और योग का मानव जीवन पर महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने ने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। चिकित्सा अनुसंधान से पता चला है कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। यह तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि शरीर को फिट रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है ,इसे नियमित करने की जरूरत है। वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.निर्मला एस.मौर्य ने कहा कि योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सबसे बड़े प्रतीकों में से एक रहा है। उन्होंने कहा कि तन -मन का संतुलन ही योग है। अगर मानव इस पर काबू पा लिया तो वह हर क्षेत्र में सफल रहेगा। अमृत योग सप्ताह के समन्वयक प्रो अजय द्विवेदी ने भी योग की महत्ता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ.दिव्येंदु मिश्र ने किया। कार्यक्रम में प्रो.वी.डी.शर्मा, डॉ.मनोज मिश्र, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.विवेक पांडेय, एन.एस.एस.समन्वयक डॉ.राज बहादुर यादव सहित सैकड़ों छात्र सम्मिलित हुए।