Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरगोविंदपुर मनिहा में बंद पड़े घर में चोरी

गोविंदपुर मनिहा में बंद पड़े घर में चोरी

  • एक ही गांव में चोरी की दो घटनाओं को अंजाम देकर चोरों ने दी पुलिस को चुनौती

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मनिहा गांव में चोरों ने एक सप्ताह के अंदर फिर एक बंद पड़े घर को निशाना बनाया तथा ताला तोड़कर कीमती कपड़े जेवर के साथ-साथ गेहूं और चावल भी उठा ले गए। एक सप्ताह में चोरी की दो वारदातों को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को भी खुली चुनौती दी है जिससे क्षेत्रीय लोगों में भी काफी आक्रोश व्याप्त है। गांव निवासी प्रिंसा राजभर अपना घर बंद करके एक सप्ताह पूर्व अपने मायके काकोरी चली गई थी। प्रिंसा के पति तथा सास मुंबई में रहते हैं। बुधवार की सुबह उसके घर का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों को शंका हुई तो उन्होंने प्रिंसा को फोन किया। सूचना पर घर पहुंची प्रिंसा ने जब घर की हालत देखी तो माथा पकड़ लिया। दीवान का ताला तोड़कर उसमें रखे हुए कीमती कपड़े, पीतल के बर्तन, 2 जोड़ी पायल तथा ड्रम का ताला तोड़कर लगभग 50-50 किलो गेहूं और चावल चोर उठा ले गए थे। ज्ञातव्य हो कि 12 अप्रैल को कुछ इसी तरह से इसी गांव निवासी बंसराज के घर में भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया तथा चोरी करने के बाद बाहर से अपना ताला भी बंद करके चले गए थे। एक ही सप्ताह में चोरी की दो घटनाएं होने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में लगी रही।