Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरएम्बुलेंस में ईएमटी ने कराया प्रसव, जच्चा बच्चा सुरक्षित

एम्बुलेंस में ईएमटी ने कराया प्रसव, जच्चा बच्चा सुरक्षित

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव में 108 एम्बुलेंस के ईएमटी ने एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित है। जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी शिव मूरत निषाद की पत्नी मंसूरा देवी मंगलवार की देर रात को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। मंसूरा देवी के परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल कर अस्पताल जाने के लिए सूचना दिया। 108 एम्बुलेन्स मंसूरा देवी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मापुर के लिए निकली। एम्बुलेंस जैसे ही गांव से निकलकर रत्तीपुर गांव के पास पहुंची तभी मंसूरा देवी की प्रसव पीड़ा तेज हो गयी। इस दौरान ईएमटी संतोष कुमार यादव व पायलट अमरेंद्र कुमार यादव ने सोनी की डिलीवरी एम्बुलेंस में ही करवाया। डिलिवरी के बाद ईएमटी संतोष कुमार यादव ने नवजात को पीएचसी ले जाकर उपचार कराने के बाद घर भेज दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।