Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरगोवध निवारण के मुकदमें में फरार आरोपी धराया

गोवध निवारण के मुकदमें में फरार आरोपी धराया

जौनपुर धारा, खुटहन। गो-वध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुटहन थाने के निरीक्षक (अपराध) राम प्रवेश यादव व उनके हमराहियों ने आरोपित मुन्ना उर्फ जफर कुरैशी निवासी ग्राम पटैला को मंगलवार को मिले सुराग पर लक्ष्मी तिराहा बनुआडीह से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी कर पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध खुटहन थाने में गो-वध निवारण एक्ट के अलावा बलवा, हत्या के प्रयास, जान से मार डालने की धमकी व क्रिमिनल ला एमेंडमेंड एक्ट के भी दो मुकदमे दर्ज हैं।