Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार-

गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार-

जौनपुर धारा,जौनपुर। रविवार को सरपतहा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के सन्दर्भ में चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार को सरपतहाँ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 62/2024 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सरवन यादव पुत्र साहबलाल यादव निवासी घुघुरी सुल्तानपुर थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने बताया कि अभियुक्त का गोवध और पशु क्रूरता में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान उ.नि.विवेकानन्द सिंह, का.सुमन्त गौड़, का.सत्येन्द्र प्रताप मौजूद रहे।