Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरगैंगस्टर के 3 आरोपितों की सम्पत्ति कुर्क

गैंगस्टर के 3 आरोपितों की सम्पत्ति कुर्क

  • 55 लाख की सम्पति पर पुलिस ने लगाया सरकारी बोर्ड

जौनपुर धारा, केराकत। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने मुनादी करवा कर गैंगस्टर के तीन आरोपितों की 55 लाख की सम्पति कुर्क करते हुए सरकारी बोर्ड लगा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपितों में खलबली मची हुई है। पिछले वर्ष अवैध रूप से गोवंश की बिक्री करते हुए नगर के सिपाह मोहल्ले के वसीर, सद्दाम व जावेद पकड़े गये थे, जिसमें पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा व नायब तहसीलदार अमित सरोज की मौजूदगी में पुलिस ने डुगडुगी पिटवाई और वसीर उर्फ खिचड़ू की दस लाख, सद्दाम की बीस लाख व जावेद की पचीस लाख की सम्पत्ति कुर्क की।