जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग तेलीतारा गांव के समीप सड़क गुरुवार दोपहर हाइवे पार कर रही गाय से टकराने से बाइक सवार वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। सिंगरामऊ कबिलेपुर पहितियापुर गांव निवासी 62 वर्षीय हरिनाथ तिवारी बाइक से जौनपुर जा रहे थे। नौपेड़वा के समीप घटनास्थल पर पहुँचे थे तभी सड़क पार कर रही गाय से बाइक सहित जा भिड़े। सड़क पर गिरने से सिर में गम्भीर चोट लगने से बेहोश हो गए। चुरावनपुर गांव निवासी रविन्द्र चौहान व मोटू यादव ने घायल को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल भेजवाया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
गाय से भिड़ा बाइक सवार, हालत गंभीर

Previous article
Next article

