Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकला और विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

कला और विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

  • छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद कस्बे में स्थित श्री केपी पांडेय इंटर कालेज में गुरुवार को एक कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। उक्त प्रदर्शनी में हाईस्कूल तथा इंटर के छात्र छात्राओं ने अपने हाथों से तरह तरह के वैज्ञानिक तथा शिक्षा से सम्बंधित सामानों की बनाकर लगाया। प्रदर्शनी में स्वशन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, पाचन तंत्र, सांची का स्तूप, आलेखन चित्र सहित कई ऐतिहासिक धरोहरों को थर्माकोल व कागजात आदि से बनाकर लगाया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी में लगाये सामानों का कालेज के प्रबन्धक संजीव कुमार पांडेय, शिवशंकर निर्मल, जितेन्द्र वुâमार, भूपमणि बरनवाल, एमपी यादव, रितेश चौबे, सनाउल्लाह, मंगलेश पांडेय, रीता मौर्या, बागीश उपाध्याय आदि ने अवलोकन किया। उसके बाद प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक श्री पांडेय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों के अंदर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। यह बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। साथ ही उनका मनोबल बढ़ता है।