जौनपुर धारा,महराजगंज। स्थानीय क्षेत्र के केवटली में गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान राम रक्षा दुबे आयोजक संतोष दूबे, संजय दुबे, विपिन, शुभम द्वारिका, रमाकांत, उमाकांत रमेशनिगम, रिशु, सोनू, अवनीश आशीष, रोहित, सुषमा, पूनम जावित्री, रोली, अभी तथा माता बहनों ने सिर पर कलश रखकर पूरे बाजार होते हुए मेन रोड स्थित शिव मंदिर, सवंसा स्थित हनुमान मंदिर सहित पांच मंदिरों में दर्शन कर भ्रमण किया गया। यजमान राम रक्षा दूबे ने बताया कि काशी से पधारे कथा व्यास स्वामी नीरजानन्द शास्त्री के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा 16मई से आरंभ होगा। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा को सुनने की अपील की। इस मौके पर बच्चे युवतियां डीजे की भक्ति धुन पर थिरकते हुए जयकारे लगाते रहे। मौके पर क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Previous article
Next article

