जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आजमगढ़ मार्ग स्थित मलमलवा पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा तलाशी के दौरान गांजा के साथ गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। शुक्रवार की सुबह उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह हमराहियों के साथ आजमगढ़ मार्ग स्थित मलमलवा पुलिया के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे।मुखबिर ने सूचना दिया कि एक युवक गांजा लेकर आ रहा है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को झोले के साथ पकड़ा तलाशी के दौरान युवक के पास से एक किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान युवक ने नाम पता नगर के भादी खास मोहल्ला निवासी मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद खालिद बताया। पुलिस ने हिरासत में ले सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
गांजा के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे


