Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयगर्लफ्रेंड के साथ टाइम स्पेंड करने के लिये फैलाई अपने अपहरण की...

गर्लफ्रेंड के साथ टाइम स्पेंड करने के लिये फैलाई अपने अपहरण की झूठी खबर

ऑस्ट्रेलिया में एक अजीब वाक्या सुनने को मिला है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 35 साल के पॉल लेरा को गुरुवार (12 जनवरी) को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिस आरोप में उसको गिरफ्तार किया गया, उसे जानकर वो खुद भी हैरान है. उसने अपने अपहरण की झूठी खबर फैला दी. इसके बाद पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ा.  शख्स को ढूंढने में पुलिस के 25 हजार डॉलर खर्च हो गए, इसके अलावा 100 से 200 घंटे बरबाद हो गए. किडनैपिंग की झूठी खबर फैलाने के पीछे का कारण था कि उसे अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ टाइम स्पेंड करना था.  

नए साल की शाम घर से बाहर निकाला

रिपोर्ट के अनुसार वो नए साल की शाम को घर से बाहर निकाला. उसने खुद अपनी बीवी को कहा कि वो अपने एक दोस्त से मिलने डाप्टो जा रहा है. उसी रात उस शख्स की बीवी के फोन पर मैसेज आया कि उसका पति किडनैप हो चुका है और किडनैपर डार्ट बाइक के बदले छोड़ेंगे. टेक्स्ट मैसेज में कथित तौर पर कहा गया कि पॉल को हमारे पास भेजने के लिए धन्यवाद. हम उसे सुबह तक अपने साथ रखेंगे, जब तक वो हमें अपनी बाइक नहीं दे देता है. इसके बाद पॉल की बीवी ने पुलिस से संपर्क किया और किडनैपिंग के बारे में बताया. उसने बताया कि फिरौती में उससे 7000 डॉलर की डार्ट बाइक मांगी जा रही है.

पुलिस ने खोजबीन शुरू किया

पुलिस ने तुरंत एक जांच शुरू की, घंटों सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से पूछताछ के बाद पॉल की खोज शुरू की. हालांकि, सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि पॉल अपनी प्रेमिका के घर में रात में बैग के साथ प्रवेश करते हुए देखा गया था. कोर्ट में पेशी के दौरान पॉल की मां, बहन और पार्टनर मौजूद थे. उसने बताया कि वो अपनी प्रेमिका के साथ समय बिता रहा था.