Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगड्ढे में अज्ञात महिला का शव पाए जाने से सनसनी

गड्ढे में अज्ञात महिला का शव पाए जाने से सनसनी

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के कडेरेपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक पानी भरे गड्ढे में अज्ञात महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला की उम्र करीब 35वर्ष है। ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद डायल 112की पुलिस एक घण्टे की देरी से पहुंची। इस देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मृत्यु कुछ दिन पहले हुई होगी। महिला के हाथ पर दो टैटू और एक खुशबू नाम अंकित है। दूसरे हाथ पर चाँद का चिन्ह है। इसके अलावा महिला के हाथ में चूड़ियाँ नेलपालिश व पैरों में बिछिया था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह मामला दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या का है। घटना से गांव में भय का माहौल है।