Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरसीडीओ ने ली सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक

सीडीओ ने ली सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यटन, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, जल निगम, उद्योग विभाग सहित सभी विभागों की योजनाओं और सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति के संदर्भ में जानकारी ली तथा जिन विभागों की रैकिंग सीएम डैशबोर्ड पर खराब पायी गयी उन विभागों को ससमय पोर्टल पर फीडिंग कराने तथा योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने 50लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम, यूपी सिडको, यूपीआरएनएसएस, यूपीपीसीएल सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जो भी कार्य कराये जा रहे है उनकी प्रगति के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरुप होनी चाहिए तथा कार्य समयबद्ध रुप से पूर्ण होना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।