Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनगंगू रामसे ने 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

गंगू रामसे ने 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मशहूर सिनेमाटोग्राफर, प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर गंगू रामसे का निधन हो गया है। टीम रामसे के सात भाइयों में से गंगू रामसे दूसरे बड़े भाई थे। रामसे परिवार की तरफ से उनके निधन की पुष्टि की गई है। ‘दो गज जमीन के नीचे’, ‘वीराना’, से लेकर ‘बंद दरवाजा’ तक लगभग 50 फिल्मों के लिए गंगू रामसे ने सिनेमाटोग्राफी की।

दिग्गज फिल्म निर्माता, निर्देशक और सिनेमाटोग्राफर गंगू रामसे का निधन हो गया है। 83 साल की उम्र में रविवार 7 अप्रैल 2024 को दुनिया से विदा लेने वाले गंगू रामसे पिछले एक महीने से बीमार थे। उनका मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गंगू रामसे ‘हॉरर फिल्मों के किंग’ नाम से मशहूर ‘रामसे ब्रदर्स’ का महत्वपूर्ण हिस्सा थे। रामसे परिवार की तरफ से गंगू रामसे के निधन की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। बता दें कि गंगू रामसे, फतेह चंद रामसिंघानी के दूसरे बड़े बेटे थे। उस जमाने में अंग्रेजों को फतेह चंद रामसिंघानी ये नाम कहने में बड़ी दिक्कत होती थी और इसलिए उन्होंने रामसिंघानी नाम बदलकर रैमसे कर दिया और आगे चलकर रैमसे रामसे बन गए। फतेह चंद ने अपने सात बेटों के साथ मिलकर ‘रामसे ब्रदर्स’ नाम से हॉरर फिल्मों का एक ब्रांड बनाया। मुल्क आजाद होने से पहले रामसे का पाकिस्तान के लाहौर और कराची में रेडियो का बिजनेस था। बंटवारे के बाद वो अपने परिवार के साथ मुंबई आ गए। उन्होंने मुंबई में एक रेडियो की दुकान शुरू की। उन्हें फिल्मों का शौक था। इसलिए वो फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करना चाहते थे।