Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरखेल से उत्पन्न होती है आपसी प्रेम : आज़म खान

खेल से उत्पन्न होती है आपसी प्रेम : आज़म खान

जौनपुर धारा,जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के ग्राम मनेछा में मनेछा कप सीजन-2 रूरल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुहम्मद आज़म खान के हाथों संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 16टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला शिव इलेवन खेतासराय और समीर कंपनी जौनपुर के बीच खेला गया। शिव इलेवन खेतासराय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 7ओवरों में 36रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में समीर कंपनी जौनपुर ने 20गेंदों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। फाइनल मैच में वैभव ने अकेले 18रन बनाकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं, समीर एंड कंपनी के पवन ने पूरे मैच में 7 विकेट लेने के साथ-साथ 5 रन बनाकर ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीता। खिलाड़ियों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए मुहम्मद आज़म खान ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस तरह अपने हुनर का प्रदर्शन किया, वह काबिले तारीफ था। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल खेला हौ। उन्होंने आगे कहा कि ‘खेल से लोगों में मोहब्बत पैदा होती है और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। खेल दिलों की दूरियां मिटाकर समाज में एकता और सौहार्द स्थापित करता है। खेल से इंसान शारीरिक रूप से मजबूत बनता है, इसलिए युवाओं को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए शिक्षा बेहद ज़रूरी है। उन्होंने खुशी जाहिर की कि अब गांवों में भी खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ रही है और ग्रामीण युवा बड़े स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहे हैं। विजेता और उपविजेता टीमों को साइकिल, ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच में तालीब शेख (चौरसंड) और फरदीन खान (भूड़कु ड हां) ने कमेंट्री की। इस अवसर पर सिराज अहमद प्रधान, मुहम्मद आदिल, लुकमान, मुहम्मद आसिफ, शहमा, अब्दुल्लाह, सकलैन, इमरान, अहमद, सलमान आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।