Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला तथा बाइक...

Jaunpur News : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला तथा बाइक चालक घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जोगीबीर बाबा मंदिर पूल पर सोमवार की रात को बाईक की टक्कर से 65वर्षीय महिला तथा बाईक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। क्षेत्र के जैतपुर गाँव निवासी इमरती देवी पत्नी भैरोलाल जोगीबीर बाबा मंदिर से घर आ रही थी। उक्त स्थान पर सामने से तेज रफ्तार से रहे बाइक ने उनको टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद महिला तथा बाइक सवार भी बाइक सहित गिर गया। बाइक सवार रवि चौहान 30वर्ष पुत्र विजय चौहान निवासी मुरारपुर थाना जलालपुर का निवासी है। दोनो घायलों को गश्त पर रहे कांस्टेबल आशुतोष मिश्र व अली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर भेजा गया। घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।