Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरखेतासराय के निजी अस्पतालों में भी भर्ती हैं बीमार बाराती

खेतासराय के निजी अस्पतालों में भी भर्ती हैं बीमार बाराती

  • बारात में फूड प्वाइजनिंग से लगभग 150 बाराती हुए हैं बीमार

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के राजापुर उसरहटा गांव से सिरकनपुर अखंड नगर सुल्तानपुर गई बारात में लगभग 150 बाराती फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गए। बारातियों की हालत बिगड़ते ही भगदड़ मच गई। रात में ही बीमार लोगों को शाहगंज और खेतासराय के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। नगर के निजी अस्पताल में इंद्रेश, मंतोष, शिवराज, बीरू, सचिन, विमल, अरुण, विकास, दिनेश,  सूरज, शिवम, सुनील मौर्या, मीनू, पवन कुमार, प्रियांशु, अनिल कुमार, सुनील कुमार भर्ती हैं। सभी की हालत अब ठीक बताई जा रही है। अस्पताल में भर्ती लोगों ने बताया कि रविवार को राजापुर गांव से स्व. रामचेत राजभर के बेटे धीरज की बारात सुल्तानपुर जिले के सिरकिनपुर वनवाहा गांव अमरजीत राजभर के यहां बारात गई थी। द्वारचार के दौरान बारातियों ने नाश्ता किया। इसके बाद बाराती खाना खाने लगे। खाना खाते ही सभी बारातियों को उल्टियां होने लगी। बारातियों की हालत बिगड़ते ही अफरा तफरी मच गई। बारातियों की मानें तो लगभग 150 लोग बीमार हुए होंगे। खेतासराय के बीएम हास्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. सालिम ने बताया लगभग एक दर्जन लोगों को रात ही में इलाज के बाद छोड़ दिया गया। बाकी एक दर्जन बीमार अभी भर्ती हैं। इनकी हालत पहले से बेहतर है। दोपहर बाद सभी को छोड़ दिया जाएगा।