Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

किशोरी भगा ले जाने के आरोपित पर केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। थाना क्षेत्र के एक गांव में पखवाड़ा पूर्व बहला फुसलाकर किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर शेखूपुर सुतौली गांव निवासी आरोपित बिपिन गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु दबिश देना शुरू कर दिया है। किशोरी के पिता का आरोप है कि बिपिन गौतम उसके घर अक्सर आता जाता था। बीते 23 सितंबर को उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। उसी समय घर पहुंचा बिपिन उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया।

धर्मापुर में शिक्षामित्र की हुई समीक्षा बैठक

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ धर्मापुर जौनपुर की बैठक धर्मापुर के हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई।जिसमें बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद अब्बास ब्लॉक अध्यक्ष ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मोहम्मद अब्बास ने कहा कि 18 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन में चलने के लिए ब्लॉक की सभी शिक्षामित्र तन-मन-धन से तैयार हैं। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मीना सिंह ने सभी शिक्षामित्र का हौसला बढ़ाते हुए 18 अक्टूबर को लखनऊ की धरती पर कूच करने लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए हुंकार भरी।

बैठक में मीना सिंह, मांडवी सिंह, सावित्री देवी, पूनम राय, आशा यादव, अजीत कुमार मिश्रा, राजेश यादव, ममता देवी, रीता गौतम, सरोज देवी, चांदनी राय, रेनू मौर्या, रन्नो मिश्रा, रामसेवक निषाद आदि लोग उपस्थित थे।

पुलिस ने आठ वारंटियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। विभिन्न थानों की पुलिस ने रविवार को दबिश देकर आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। केराकत कोतवाली प्रभारी रामजनम यादव व उनके हमराहियों ने सरायवीरू निवासी उमा शंकर सोनकर उर्फ पप्पू, नरहन निवासी अब्दुल कयूम खां व फारुख अहमद उर्फ पप्पू, नदौली निवासी भगवान दास व छतरीपुर निवासी विजय शंकर को दबिश देकर घर से गिरफ्तार किया। खुटहन थाना के एसएसआइ सकलदीप सिंह व उनके हमराहियों ने डिहिया गांव के गोबरी गौतम व राजन गौतम को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में सुरेरी थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह व एसआइ दिलीप कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ राजापुर निवासी जगदीश चौहान को घर से धर दबोचा। अलग-अलग विचाराधीन मुकदमों में बार-बार आदेश के बाद भी हाजिर न होने पर न्यायालय ने इन सभी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था।

तीन किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। तेजी बाजार थाना पुुलिस ने रविवार की सुबह क्षेत्र के सोनहिता पुलिया के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपितों में राजकुमार निवासी बंगालीपुर थाना तेजी बाजार व प्रिंस कुमार निवासी पेसारा कोतवाली हैं। थानाध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार कर दोनों आरोपितों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। दोनों काफी समय से गांजा की तस्करी कर बेचने के धंधे में लिप्त थे।

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर (कबूलपुर) बाजार में दो बाइकों की टक्कर में अभिषेक सिंह नाथूपुर व अनिल यादव घायल हो गए। बाइक पर तीन लोग बैठे हुए थे, जो तेज रफ्तार से हूसेपुर की तरफ से जाफराबाद की तरफ जा रहे थे। कबूलपुर की तरफ से आ रही बाइक से आमने-सामने टकराकर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।