Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

20 सितम्बर तक जमा करें आवेदन

जौनपुर धारा, जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र-2023 के लिए अवशेष रिक्त सीटों पर चतुर्थ चरण में प्रवेश होने है।

प्रवेश के लिए गैर चयनित अभ्यर्थी की ग्रुपवार मेरिट बनाकर प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश के लिए रिक्त अवशेष सीटें व्यवसारवार संबंधित संस्थान की पट्टिका पर प्रदर्शित है, इच्छुक अभ्यर्थी अपना रैंक प्रपत्र जिसमें उसकी पंजीकरण संख्या, नाम सहित सभी जरूरी जानकारी अंकित हो, उसे विभागीय वेबसाइट से प्रिंट आउट निकलवा कर अंतिम तिथि 20 सितम्बर की शाम पांच बजे तक संबंधित संस्थान में जमा करें।

चोरी के दो आरोपी का गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र में गुरुवार को चोरी के दो आरोपी आपरेशन दृष्टि के तहत लगाए गए कैमरों की मदद से धराए। मेडिकल परीक्षण कराते हुए सरपतहा पुलिस अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बतौर पुलिस जहां थाना क्षेत्र के कोईरीपुर गांव निवासी इम्तियाज के इक्कीस वर्षीय पुत्र सद्दाम जिले के रामपुर थाना समेत स्थानीय थाने में समाज विरोधी गतिविधियों व चोरी समेत तमाम मामलों का आरोपी गुरुवार को धरा गया वहीं आजमगढ़ जिला बरदह थाना क्षेत्र का बरबसपुर निवासी कयूम का चौबीस वर्षीय पुत्र अनीस ऊर्फ छोटू चोरी के आरोप में धराया। दोनों के पास से कुल दो अदद मोबाइल नीले रंग व 23,400नकदी समेत 140 ग्राम अल्प्राज़ोलाम नामक नशीला पाऊडर सरपतहा पुलिस बरामद किया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दोनों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।

पूना से कमाकर वापस आ रहे अधेड़ की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को पूना से कमाकर वापस आ रहे क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी गांव निवासी एक अधेड़ की रास्ते में ही मौत हो गई।घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों द्वारा मृतक का अन्तिम संस्कार कर दिया गया। बताया जाता है कि गांव निवासी सतिराम उम्र 38 पुत्र राम करन पूना में रोज़ी रोटी के सिलसिले में रहकर परिवार का जीवन बसर कर रहा था। बुधवार को ट्रेन द्वारा अपनी पत्नी के साथ घर आ रहा था कि जौनपुर में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने मृतक का अन्तिम संस्कार कर दिया। लोगों की मानें तो मृतक काफी समय से बीमार चल रहा था।