― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

टीका लगाने पर भड़का साड़, मारकर किया घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। होली के हुड़दंग में मदमस्त युवक को साड़ को टीका लगाना भारी पड़ गया। टीका लगाने से भड़के साड़ ने युवक को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।

रामगढ़ गांव निवासी 45वर्षीय सीपू विश्वकर्मा पुत्र लछमन होली के दिन मस्ती के दौरान चंदवक बाजार में वाराणसी रोड पर बैठे साड़ को टीका लगाने लगा जिससे साड़ भड़क गया। भड़के साड़ को सहलाने का प्रयास किया तो वह मारने लगा। कई बार पटक दिया जिससे हाथ पैर में फैक्चर हो गया। इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

जमीनी विवाद में पिता पुत्र में मारपीट, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के बरैछबीर गांव में रविवार रात जमीनी विवाद को लेकर पिता पुत्र में मारपीट हो गई। पुत्र ने पिता की बाइक कूच दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

बरैछाबीर गांव निवासी वीरू निषाद अपने पिता अशोक से रहने के लिए घर में हिस्सा मांग रहा है। पिता नहीं दिया तो उसने खेत में ही थोड़ी जमीन देने की बात कही जिसपर मकान बना रह सके। रविवार को वह खेत में मकान के लिए नीव डाल दिया। जानकारी होने पर पहुंचे पिता ने नीव गिराने लगे तो पुत्र पहुंच गया। विवाद हुआ तो पिता बाइक छोड़ भागा तो पुत्र ने बाइक कूच दी। पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

चोरो ने छत के रास्ते से चढ़कर लाखो रूपये के जेवरात किए पार

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयपूरा गांव में सोमवार की रात चोरो ने होली जगा ली।

नयपूरा गांव निवासी रामलखन विश्वकर्मा के घर सोमवार की रात चोरो ने छत से चढ़कर सीढ़ी से घर में उतर कर एक नथुनी, दो कर्धन, दो पायल, एक मांग टीका, चार जोड़ी मीना, कान का छाला सहित लाखो रूपये का सामान उठा ले गये। इसकी सूचना गौराबादशाहपुर थाना के पुलिस को दे दी गयी। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी है।

आधा दर्जन मनबढ़ो ने एक युवक को लाठी डंडे से पीटा

जौनपुर धारा,गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी एक युवक को पड़ोसी गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया।युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह सड़क के किनारे मोटरसाइकिल से खड़ा था। बगल से उक्त मनबढ़ युवक चार पहिया वाहन से जा रहे थे जिस पर युवक ने उनकी तरफ देख लिया।

आरोप है कि मनीष यादव पुत्र पप्पू यादव अपने गांव से केशवपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सहित किनारे खड़ा होकर किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था, पीछे से एक चार पहिया वाहन में सवार कबीरूद्दीन पुर निवासी आधा दर्जन मनबढ़ युवक जा रहे थे। मनीष को देखकर उनमें से किसी ने मनीष को कुछ अपशब्द कह दिया, जिस पर मनीष ने घूर कर उनकी तरफ देख लिया। इस पर खार खाए युवकों ने मनीष को वही गाड़ी में रखे लाठी डंडे से जमकर पीट दिया। आरोप है कि मनीष की जेब में रखे चार हजार तीन सौ रुपए भी न्िाकाल ले गए। घायल के दादा उमाकांत ऊर्फ गुल्लू यादव ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल युवक को मेडिकल हेतु भेजवाया। थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, छानबीन की जा रही है।

डायल 112 पुलिस की गाड़ी ने रंग विक्रेता के तख्ते में मारी टक्कर

जौनपुर धारा,मड़ियाहूं। नगर के ईदगाह तिराहे पर शनिवार की रात लगभग 8:30बजे के 112 पुलिस की पीआरबी 2360 से रंग बेच रही महिला के तख्ते में टक्कर लग जाने से तख्ते के ऊपर रखा रंग बिखर गया।

बताया जाता है कि मड़ियाहूँ मछलीशहर मार्ग के ईदगाह तिराहे पर सड़क की पटरी पर तख्त रखकर शांति देवी रंग पिचकारी आदि बेच रही थी। रात 8:30बजे के लगभग बेलवा की ओर से आ रही पीआरबी 2360 की गाड़ी से रंग बेच रही महिला के तख्ते से टक्कर लग जाने से तख्ते पर रखा रंग आदि नीचे गिरकर खराब हो गया और तख्त टूट गया। पीड़ित द्वारा इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में पूछने पर क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि पीआरबी 2360 की गाड़ी बेलवा की तरफ से मडियाहूँ आ रही थी। ईदगाह तिराहे पर पहुंची थी कि सामने से एक तेज बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क पर तख्त रखकर रंग बेच रही महिला के तख्ते से टकरा गई। जिसको ठीक कर दिया गया है।

आचार संहिता उलन्घन की शिकायत के लिये विकसित किया गया एप

जौनपुर धारा,जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान में चल रहे लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायत करने तथा उसके निस्तारण हेतु आनलाइन सी-विजिल एप विकसित किया गया है। उक्त एप पर चुनाव की घोषणा के दिन से मतदान दिवस तक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत अपलोड की जा सकती है। सी-विजिल एप का प्रयोग करने हेतु स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना मोबाइल नम्बर डालकर ओटीपी के माध्यम से एप में लागिन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। सी-विजिल एप एक जी.आइ.एस. आधारित एप है। जिसमें साक्ष्य के तौर पर केवल लाइव फोटो, वीडियो, आडियो ही अपलोड किया जा सकता है। शिकायत अपलोड होने के उपरान्त 100 मिनट के अन्तर्गत ही शिकायत का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी द्वारा उसी एप के माध्यम से सुनिश्चित किया जाना है। निस्तारण के पश्चात विवरण शिकायतकर्ता के सी-विजिल एप पर स्वतः उपलब्ध हो जायेगा।

Share Now...