― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • प्रबन्धक के हाथों 67विद्यार्थियों को मुफ्त टेबलेट वितरित

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार मे स्थित बजरंग पीजी कॉलेज में सोमवार को शासन द्वारा प्रदत्त 67निःशुल्क टेबलेट छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया।कालेज के प्रबंधक गौरव सिंह उर्फ सनी सिंह के हाथों टेबलेट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह, नोडल अधिकारी डॉ.जैनेंद्र कुमार तिवारी, डॉ.प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ.वीरेंद्र कुमार तिवारी, स्वाति गुप्ता, रीमा यादव, कुमारी कांति यादव, डॉ.जयप्रकाश सिंह, सुशील यादव, प्रदीप तिवारी, कांति यादव, कैलाश यादव आदि उपस्थित रहे।

  • गैरजमानती वारंटी गिरफ्तारी

जौनपुर धारा, पवांरा। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ व गैरजमानती वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत गैरजमानती वारंटी विकास पाठक पुत्र शेषमणि पाठक निवासी-सहनी थाना पवांरा को थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया ने हेड कान्सटेबल सर्वेश सिंह, हेड कान्सटेबल सर्वेश कुमार के साथ 24 जुलाई दिन सोमवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

  • रोजगार मेले का आयोजन आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र. के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वाधान में विधानसभा क्षेत्र शाहगंज के विकास खण्ड खुटहन परिसर में 25 जुलाई को प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी महेन्द्रा ऑटो मैनपावर, पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि., सनशाई मैन पावर सर्विस, निमसोन हर्बल प्रा.लि., ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक प्रा.लि., शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी सूर्या एलईडी बल्ब मैन्यूफेक्चरिंग, गुडविल इण्डिया मैनेजमेंट ग्रुफ ऑफ कम्पनी आदि के द्वारा सेल्स, मैनेजर, कम्प्यूटर आपेरटर, इलेक्ट्रिशियन आदि के पदों पर भर्ती करेगी, जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस के माध्यम से सलेक्शन करेगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए, विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।

Share Now...