Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

पुलिस नहीं कर पायी चोरी का खुलासा

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हनुआडीह ग्राम पंचायत के दुगौली गांव में 21/22 की रात चोर लाखों रुपए के जेवरात के साथ 11 हजार नकद उठा ले गये थे। पुलिस आज तक इस चोरी का  खुलासा नहीं कर पायी है केवल हवा में हाथ पांव मारती रह गयी। दुगौली गांव में राज कुमार यादव के घर 21/22 की रात चोर छत के रास्ते से चढ़कर लाखों रुपए के जेवरात के साथ 11 हजार नकद भी उठा ले गये।

गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन कल

जौनपुर धारा, जौनपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 27 जुलाई गुरुवार को श्री राम वाटिका मैरिज हॉल मतापुर जिला उद्योग कार्यालय के सामने आयोजित किया गया है। इस देव दुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव में 26 जुलाई बुधवार को सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक  भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें परम गुरुदेव आशुतोष महाराज के परम प्रिय शिष्य अपनी अमृतवाणी से भक्तिरस की बरसात करेंगे।

अमृत सरोवर के लिए बीडीओ ने शुरू की जमीन की खोजबीन

जौनपुर धारा, सिरकोनी। खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने मंगलवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर ब्लॉक में अमृत सरोवर के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दिया है।

डीएम श्री झा ने अमृत सरोवर (तालाब) बनवाने का निर्देश देते हुए कहा है कि सरोवर के लिए एक एकड़ जमीन होनी चाहिए। बीडीओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मैंने सेहमलपुर, केशवपुर, बहरीपुर तथा चकताली गांव का निरीक्षण किया। वहां के ग्राम प्रधान से जमीन की उलब्धता की जानकारी लिया गया। फिलहाल जमीन की तलाश चल रही है। ब्लॉक में कई नए अमृत सरोवर बनेंगे। उनके साथ दाrपक मिश्र, राणा रणविजय सिंह तेजबहादुर आदि रहे।

चिकित्सक की हृदयगति रुकने से मौत

जौनपुर धारा, मीरगंज। भागीरथी मेमोरियल क्लीनिक जंघई के प्रतिष्ठित समाजसेवी व एक्स मेडिकल आफिसर डा. चंद्रशेखर यादव की मंगलवार की भेर हृदयगति रुकने से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से जंघई क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। वे मूलत: मछलीशहर के प्रतिष्ठित हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. देवराज यादव के पुत्र थे।