― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

मोटरसाइकिल के धक्के से तीन महलिाएं घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना अन्तर्गत मनिहा गोविन्दपुर में शुक्रवार शाम को सविता रीना रूबी तीन महिलाएं सौच के लिए जा रही थी। भुइली गोदाम की तरफ से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के धक्के से तीन महिलाएं घायल हो गई? महिलाओं को अस्पताल भेजवाया। जहां उपचार के बाद महिलाओं को घर छोड़ दिया गया।

गैरजमानती वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया के कुशल मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ व गैरजमानती वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत गैरजमानती वारंटी तेजबहादुर उर्फ तेजू पुत्र राममनी निवासी सरायपवांरा थाना-पवांरा, जौनपुर को  थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक मंजय यादव ने हेड कान्सटेबल सर्वेश सिंह, हेड कान्सटेबल आशीष यादव के साथ शनिवार  की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

ट्रक के चपेट में आने से महिला की मौत

जौनपुर धारा, केराकत। केराकत कोतवाली के थानागद्दी चौकी के पास ट्रक के धक्के से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी अनुसार केराकत थाना के छातिडीह निवासिनी प्रेम शिला 55 अपने पुत्र देवगन के साथ अपने घर से केराकत किसी कार्यवश आ रहीं थीं कि थानागद्दी चौकी के पास ट्रक के चपेट में आ जाने से प्रेमशीला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसके पुत्र देवगन को कुछ नही हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक चालक व ट्रक को अपने कब्जे में ले कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

तमंचा व कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को बदमाश को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह व एसआई सर्वजीत यादव हमराहियों के साथ सम्मनपुर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। बदलापुर के दुगौली कला निवासी आरोपित राम सुरेश कुमार उर्फ सुरेश का आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया आरोपित के विरुद्ध सिंगरामऊ थाने में भी आर्म्स एक्ट व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

युवती को भगा ले जाने के आरोपी में मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर एक दिसंबर को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए, उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विकास पुत्र रमेश निवासी लोहराखोर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Share Now...