Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट के मामले में दोनों पक्षों से दस नामजद सहित तेईस पर...

मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से दस नामजद सहित तेईस पर केस

जौनपुर धारा, खुटहन। भिवरहा खुर्द गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच शुक्रवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक दूसरे के खिलाफ मिली तहरीर के आधार पर दस नामजद और 13 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी चिंता देवी पत्नी बेचन गौड़ का आरोप है कि पड़ोसी राकेश वर्मा, रमेश वर्मा, सचिन और युवराज के अलावा दस अज्ञात ब्यक्ति उसके आबादी की जमीन में जबरन कब्जा जमाने लगे। विरोध करने पर मारने को दौड़ा लिए। आरोप है कि वह जान बचाकर घर में भागी तो आरोपित भीतर घुस कर उसे और उसके पुत्र अमन और राजकुमार को पीटकर घायल कर दिए। आरोप के आधार पर पुलिस ने तोड़फोड़, घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के राकेश वर्मा का आरोप है कि उक्त भूमि हमारी है। जिस पर चिंता देवी व अन्य कब्जा जमा लिए है। जिसको लेकर आपस में बातचीत चल रही थी। तभी वहां पहुंचे राजकुमार, राजेन्द्र, अमन, रमन, त्रिभुवन, ओमप्रकाश वर्मा के अलावा तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।दोनों पक्षों से सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर किया गया।