- चोरी के सामानों के साथ आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने चोरी के सामानों के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया एसआइ अतीक अहमद व उनके हमराहियों ने रविवार को गश्त के दौरान मिले सुराग पर भिवरहां कला निवासी अमन मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का गैस सिलिंडर, तावा, चूल्हा, रेगुलेटर, पाइप आदि बरामद हुए। चोरी की घटना के संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज था। आरोपित का चालान कर दिया।
- आज इन गाँवों में होगा कार्यक्रम का आयोजन
जौनपुर धारा, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 05 दिसम्बर को जनपद के विकासखंड सिकरारा की ग्राम पंचायत कुवरदॉ और अहिरौली, धर्मापुर की ग्राम पंचायत कादीपुर और करमही, सिरकोनी की ग्राम चकताली और बैजाबाद, मुफ्तीगंज की ग्राम पंचायत सुरैला और सकरा, केराकत की ग्राम पंचायत तेजपुर और चौरा, डोभी की ग्राम पंचायत हिसामपुर और मारिकपुर, रामनगर की ग्राम पंचायत बंजरी और तेजगढ़, बरसठी की घनापुर और चकइंगालिस हैदर, मछलीशहर की ग्राम पंचायत धनौवा और जीरिकपुर, मुंगराबादशाहपुर की ग्राम पंचायत रामचौकी और भैरो सुल्तानपुर, महराजगंज की ग्राम पंचायत बाहुदिनपुर और बैरमा, बदलापुर के ग्राम पंचायत गोपालापुर और तिलवारी, सुईथाकला की ग्राम पंचायत भगासा और करीमपुर बिन्द, शाहगंज की ग्राम पंचायत मजडीहा और सैदगोरारी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
- अहमदपुर रेलवे क्रासिंग पर युवकों ने की जमकर मारपीट
जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर रेलवे क्रासिंग पर दो बाइक सवार युवकों ने मामूली बात को लेकर मारपीट किया। जौनपुर-बेलाव मार्ग के उक्त रेलवे क्रासिंग अक्सर बन्द रहता है। बाइक सवार बगल से बाइक लेकर निकल जाते है। बाइक पहले निकालने के चक्कर मे अक्सर बहस होती रहती है। एक बाइक पर दो युवक जौनपुर से आ रहे थे। वे अपनी बाइक से बन्द क्रासिंग के बगल से निकल रहा था।तभी सामने से एक बाइक पर सवार तीन युवक आ गए। दोनों एक दूसरे को पीछे जाने को कहने लगें। लोगो ने बताया कि देखते ही देखते दोनो बाइक के युवक उतरकर एक दूसरे को मारने पीटने लगे। जिस बाइक पर तीन युवक थे वे बगल के गांव के बताए जा रहे है। एक बाइक के युवक कबूलपुर के बताए जा रहे है, पांचों को चोट लगी है। मारपीट के दौरान क्रासिंग पर हड़कम्प मच गया।



