जौनपुर धारा, जौनपुर। सहायक आयुक्त द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त प्रशासन ने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 04 दिसम्बर को अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में खाद्य पंजीकरण एवं लाइसेंस बनाये जाने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस क्रम में कुत्तूपुर तिराहे के पास क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित कैम्प में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहें एवं तहसील केराकत में क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया। खाद्य पंजीकरण एवं लाइसेंस बनाये जाने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित विशेष कैम्प के अन्तर्गत 04 दिसम्बर को कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए। उक्त कैम्प आयोजन का कार्यक्रम 05 दिसम्बर को भी किया जाना है। जनपद के समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील किया है कि अपने-अपने क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित कर आवश्यकतानुसार खाद्य पंजीकरण/अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लगाया वैâम्प, प्राप्त हुए 81 आवेदन


