Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में…

खबरे एक नजर में…

  • निर्विरोध सभापति चुनी गई पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। बक्शा विकास खण्ड के साधन सहकारी समिति लिमिटेड बेलापार में रविवार को हुए चुनाव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता यादव निर्विरोध सभापति चुनी गई। निवार्चन अधिकारी महेश कुमार तिवारी की देखरेख में आयोजित चुनाव में सुनीता यादव सभापति तो इन्दू सिंह उपसभापति चुनी गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव, अशोक शुक्ला, जितेन्द्र सिंह, अभिनय सिंह, सचिव बीरेंद्र सिंह, राजेश यादव, रामसरन वकील सहित अन्य सदस्यगण व समर्थक मौजूद रहे।

  • साधन सहकारी समिति मुर्तजाबाद में सुधा राय हुई निर्विरोध निर्वाचित

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के साधन सहकारी समिति मुर्तजाबाद में सर्वसम्मति से सुधा राय सभापति एवं उपसभापति रामबली यादव चुने गए। वहीं साधन सहकारी समिति दुगौली में कृपाशंकर यादव सभापति एवं विजय तिवारी उप सभापति चुने गए। देवकली में योगेंद्र सिंह सभापति एवं उप सभापति रविन्द्र तिवारी चुने गए। सभी न्याय पंचायतों में सभापतियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजय यादव, सुबाष यादव, राजनेत यादव, बीरेंद्र सिंह, प्रकाश यादव, लालचंद राय, रामनाथ यादव, जयप्रकाश यादव, चुनमुन राय, लाल बहादुर तिवारी, डिम्पल आदि लोगों ने सभापतियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

  • भेला प्रसाद सेठ व समर बहादुर सिंह निर्विरोध चुने गए सभापति

जौनपुर धारा, महराजगंज। ब्लॉक अंतर्गत साधन सहकारी समिति फत्तूपुर के सवंसा द्वितीय संचालक मंडल सदस्य पद से चुने गए भेला प्रसाद सेठ रविवार को नौ सदस्यों के सहमति से निर्विरोध सभापति चुने गए। इसी क्रम में गद्दोपुर से समर बहादुर सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए। इस मौके पर सचिव सर्वदेव दूबे, अजय सिंह, शिवपूजन सेठ, संजय कुमार दूबे, सुनील गुप्ता, संजय यादव, डॉ. एलबी यादव, ओम प्रकाश, शारदा प्रसाद, सुनील कुमार सहित समर्थकों ने खुशी जाहिर की।

  • जय प्रकाश पाठक चुने गए निर्विरोध सभापति

जौनपुर धारा, मछलीशहर। साधन सहकारी समिति सलारपुर इटहा का चुनाव गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ। जय प्रकाश पाठक को निर्विरोध सभापति चुना गया। नौ गांव के सदस्यों ने मिलकर निर्विरोध चुना। चुनाव अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि कोई और नामांकन न होने की वजह से चुनाव निर्विरोध हुआ है। इस मौके पर डेली गेट सदस्यों में अनिल कुमार पांडेय, रामपति निषाद, प्रदीप, राहुल मिश्रा, रोहित सिंह, मीना उपाध्याय, शांति उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। सभी लोगों ने जयप्रकाश पाठक का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

  • शांतिपूर्ण ढंग से समितियों के चुने गए सरपंच

जौनपुर धारा, खुटहन। विकास खंड में संचालित सभी नौ साधन सहकारी समितियों के सरपंच पद का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। साधन सहकारी समिति मोबारकपुर से निर्विरोध इंद्रावती देवी, खुटहन से श्रवण कुमार यादव, मरहट से उर्मिला देवी, पट्टी नरेन्द्रपुर से महेंद्र प्रताप सिंह, पटैला से ओमप्रकाश निगम, डिहिया से अजय कुमार सिंह, टिकरीकला से राजनाथ यादव, भागमलपुर से आशा देवी और तिसौली समिति के सरपंच उगेश तिवारी चुने गए। चुनाव के दौरान सभी समितियों पर पुलिस बल तैनात रहा।