― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में...

खबरे एक नजर में…

हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी रामनवमी

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को क्षेत्र के अमारी गांव में सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी द्वारा रामनवमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था तब से यह दिन श्री राम नवमी के नाम से विश्व प्रसिद्ध है। इस अवसर पर मयार्दा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म के समय ‘भये प्रगट कृपाला दीन दयाला… की संगीतमय प्रस्तुति के अलावा संस्था के अध्यक्ष दया शंकर पाण्डेय एवं ब्रजेश पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से ‘चइत के दिन दुपहरिया’ सोहर की अनुपम प्रस्तुति की गई। जन्मोत्सव के बाद भारी संख्या में लोगों ने भजन कीर्तन कर भगवान की आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संस्था के सचिव इन्द्र प्रकाश मिश्र, अंकित मिश्र, सौरभ पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, मो. नईम, अमरनाथ पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली शोभायात्रा

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा रामनवमी के पर्व पर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा निकलने के पूर्व बजरंग बली हनुमान जी एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की आरती के बाद अस्पताल से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में अनेक प्रकार की झाकियां निकाली गई जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर, बजरंगबली हनुमान की छायाचित्र के बाद मातृशक्ति आगे आगे चल रही थी। इसके बाद बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता पैदल एवं बाइक से चल रहे थे। इसके बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा धारण कर एक व्यक्ति चल रहा था और उनके साथ कमांडो के वेशभूषा में दर्जनों लोग चल रहे थे जो नगर में चर्चा का विषय बना रहा। शोभायात्रा अस्पताल के पास से निकलने के बाद पूरे नगर में भ्रमण कर वापस अस्पताल आने के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, सीओ अतर सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ साथ चल रहे थे।

जांच को पहुंचे जिला पंचायत राज अधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला विकासखण्ड स्थित पिपरौल गांव में कथित वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंचे जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी द्वारा शौचालय, इन्टरलाकिंग आदि कार्यों की जांच की गयी। जांच के दौरान दोनों पक्षों में हुये विवाद पर डीपीआरओ ने नाराजगी जाहिर की। गौरतलब है कि गांव के कतिपय लोगों द्वारा इन्टरलाकिंग निर्माण में ग्राम प्रधान द्वारा वित्तीय अनियमितता किये जाने का आरोप लगाते हुये सक्षम अधिकारी द्वारा जांच कराने की मांग की गयी थी।

Share Now...