Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखबर छापने से झल्लाये मनबढ़ प्रधान ने पत्रकार की कर दी पिटाई

खबर छापने से झल्लाये मनबढ़ प्रधान ने पत्रकार की कर दी पिटाई

  • मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार को मनबढ़ ग्राम प्रधान ने पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी। जिसका कारण अभी कुछ दिन पूर्व ही बने ग्राम पंचायत के दिवाल गिर जाने की खबर प्रकाशित करना बताई जा रही है। पत्रकार श्याम बहादुर यादव की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मुकदमा 323,504,506 व 427 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बक्शा थाना क्षेत्र के गोरियापुर गांव निवासी पत्रकार श्यामबहादुर यादव ने बक्शा थाने में दिए तहरीर में आरोप लगाया कि भटपुरा गांव के प्रधान मनोज यादव पूर्व में ग्राम पंचायत की दीवाल गिरने की खबर प्रकाशित करने से नाराज चल रहे थे और धमकी भी दे रहे थे। इसी बीच कि वह अपने निजी कार्य से बक्शा ब्लॉक पर गया था तभी प्रधान व पत्रकार का सामना हुआ और खुन्नस खाये मनबढ़ प्रधान ने पत्रकार की पिटाई शुरू कर दी। वहाँ पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर पत्रकार को बचाया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पत्रकार श्यामबहादुर की तहरीर पर मुकदमा लिखकर प्रधान की गिरफ्तारी कर ली गई है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।