― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरेजपुर शम्भूगंज में स्थित प्राचीन शिव सारनाथ महादेव मंदिर में शनिवार को सावन माह के शिवरात्रि के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बक्शा थानाध्यक्ष सहित थाने की पुलिस व पीएसी पुलिस बल मंदिर परिसर में तैनात रही। मंदिर परिसर में लगे मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष बक्शा यजुवेंद्र सिंह, सिकरारा महेश कुमार सिंह मन्दिर परिसर का लगातार भ्रमण करते रहे। यमदग्निपुर सेना संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय, पंकज निषाद, शिवशंकर तिवारी श्रद्धालुओं को जलाभिषेक कराने में अपना सहयोग प्रदान करते रहे। सिकरारा के चांदपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद थी। मंदिर परिसर में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों कि कोई व्यवस्था नहीं है। माला शुक्ला, शिवाजी शुक्ला द्वारा मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया था।

Share Now...