Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरक्वीज प्रतियोगिता में डेहरी, मित्तूपुर व जमदरा के बच्चे अव्वल

क्वीज प्रतियोगिता में डेहरी, मित्तूपुर व जमदरा के बच्चे अव्वल

जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में डेहरी, मित्तूपुर और जमदरा के बच्चे प्रथम स्थान लाकर अव्वल रहे। क्षेत्रीय स्तर पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बता दें कि विभागीय निर्देश के क्रम में बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य के कुशल पर्यवेक्षण में सुचितापूर्वक उक्त प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई। जिसमें जूनियर स्तर पर गणित और विज्ञान विषय में कक्षा 6 7व 8 से क्रमशः 48 96और 108बच्चों ने प्रतिभाग किया। देर शाम जारी परिणाम में तीनों स्तर पर जहां कम्पोजिट विद्यालय जमदरा से श्रृष्टि व यूपीएस चेतरहा से हर्षिता, यूपीएस जैनपुर से देव पटेल, यूपीएस चेतरहा से नीरज यादव, यूपीएस अर्सिया से मुस्कान व कम्पोजिट विद्यालय जमदरा से ऋषिकेश क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे वहीं डेहरी, मित्तूपुर व जमदरा के बच्चे हर्ष यादव, दिव्या यादव और अभिनव अग्रहरि प्रथम स्थान लाकर अव्वल रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उत्कृष्ट पांच प्रतिभागियों को विद्यालय स्तर पर विज्ञान के माडल बनाने के लिए शासन द्वारा बजट दिया जाएगा साथ ही वे जनपद में होने वाली परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। फिलहाल क्षेत्रीय स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।