Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकौशल विकास से युवाओं को मिलती है आर्थिक मजबूती : कुलपति

कौशल विकास से युवाओं को मिलती है आर्थिक मजबूती : कुलपति

  • कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का शनिवार को कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने निरीक्षण किया। केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से भी संवाद किया। कहा कि रोजगार और स्वरोजगार के लिए किसी न किसी क्षेत्र में कौशल होना अति आवश्यक है। यही कौशल युवाओं को आर्थिक रूप सम्पन्न बनाता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आप सभी को दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण आपके आत्मनिर्भर ब्ानाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। आज केंद्र और प्रदेश की सरकार युवाओं को शिक्षा के साथ ही साथ कौशल विकास के लिए भी कई योजनाएं संचालित कर रही है। विश्वविद्यालय का यह केंद्र युवाओं के कौशल विकास के लिए निरंतर सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.राजकुमार ने केंद्र में संचालित हो रहे कौशल विकास के कार्यक्रमों से कुलपति को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सिलाई मशीन ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, डोमेस्टिक, आईटी, हेल्पडेस्क अटेंडेण्ट तथा माइक्रो फाइनेंस एग्जीक्यूटिव का प्रशिक्षण जारी हैं।  केंद्र का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मिशन के अंतर्गत विश्वविद्यालय के आस-पास के ग्रामीण लोगों के कौशल संवर्धन तथा रोजगार की मुहिम को आगे बढ़ाना एवं उन्हें लाभ प्रदान करना है।इस अवसर पर श्रीनाथ यादव, राजन गुप्ता, संतोष यादव, अभिषेक यादव, गिरिजा देवी, सूर्यकान्त अस्थाना, मोद दावर खान, प्रिया आदि उपस्थित रहे।