Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकोर्ट के आदेश पर 82 की हुई कार्रवाई

कोर्ट के आदेश पर 82 की हुई कार्रवाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोर्ट में हाजिर न हो रहे अभियुक्त के घर बुधवार को उपनिरीक्षक मंजय यादव ने डुगडुगी बजवा कर नोटिस चस्पा किया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित तिथि पर कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जायेगी। उपनिरीक्षक मंजय यादव ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या -717/17 के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त जगदीश चन्द्र पुत्र स्व. सुबईराम के घर धारा 82 की कार्रवाई की गयी है। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उपरोक्त गांव में पहुंचकर डुगडुगी बजवाकर कोर्ट में हाजिर होने की हिदायत दी। कोर्ट के आदेश पर नोटिस चस्पा कर निर्धारित तिथि पर न्यायालय में हाजिर होने के बारे में परिजनों को बताया गया। उपनिरीक्षक ने बताया कि निर्धारित तिथि पर कोर्ट में हाजिर न होने पर धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान गांव के लोग भी मौजूद रहे।