Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकोचिंग पढ़ने आये छात्रों के विवाद में हुई फायरिंग,मचा हड़कंप

कोचिंग पढ़ने आये छात्रों के विवाद में हुई फायरिंग,मचा हड़कंप

जौनपुर धारा,सिकरारा। सिकरारा चौराहे के समीप शनिवार की सुबह एक कोचिंग सेंटर के सामने छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बीच एक पक्ष ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। जब तक लोग समझते मनबढ़ छात्र असलहा लहराते फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुँचकर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मनबढ़ों की खोजबीन में जुट गई। बताया जाता है कि सिकरारा चौराहे के समीप सनबीम कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच शुक्रवार दोपहर विवाद हो गया था। एक गुट के छात्र दूसरे गुट के छात्र को घेरकर उससे मारपीट की थी, जिसे लेकर शनिवार सुबह दो बाइक पर सवार होकर मनबढ़ छात्र उक्त कोचिंग सेंटर के सामने पहुँचे तभी दूसरे गुट का एक छात्र मिल गया। जिससे उक्त छात्र मारने-पीटने लगे जब स्थानीय लोग वहां पहुँचे तो उक्त बाइक सवार छात्र असलहा निकालकर फायरिंग करते हुए, असलहा लहराते निकल गए। फायरिंग होते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर थाने के उपनिरीक्षक रामनिवास मय फोर्स मौके पर पहुँचकर बगल के शॉपिंग मॉल के सीसीटीवी फुटेज से मनबढ़ों के बारे में खोजबीन में जुट गई। पुलिस इस मामले में अभी कुछ स्पष्ट रूप से नही बताया न ही किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।