Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकेराकत स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेन का होगा ठहराव

केराकत स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेन का होगा ठहराव

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने अवगत कराया है कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 09065/09066 सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को औंड़िहार-जौनपुर रेल खण्ड पर पड़ने वाले केराकत रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। जिसके अनुसार 31अक्टूबर 2023 से केराकत स्टेशन पर गाड़ी सं.09065 सूरत-छपरा एक्सप्रेस गाड़ी 09.15बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 09.17बजे छपरा के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी सं0 09066 छपरा-सूरत एक्सप्रेस केराकत स्टेशन पर 12.05 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 12.07 बजे सूरत के लिए प्रस्थान करेगी। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के केराकत के क्षेत्रीय जनता सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की केराकत स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे थे। जन भावनाओं को ध्यान में रखकर सांसद बीपी सरोज ने केन्द्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के समक्ष केराकत रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग रखी थी। जिसके परिणाम स्वरूप रेल प्रशाशन द्वारा सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को केराकत स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। 31 अक्टूबर, 2023 को केराकत रेलवे स्टेशन पर प्रातः 08.00 से आयोजित समारोह से माननीय सांसद मछलीशहर बीपी सरोज द्वारा गाड़ी सं 09065 सूरत-छपरा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर ठहराव का शुभारम्भ किया जाएगा।