जौनपुर धारा, बदलापुर। केरल में ईसाईयों की प्रार्थनासभा में हुए ब्लास्ट के मामले को लेकर बदलापुर पुलिस सोमवार को एलर्ट रही। थानाध्यक्ष संतोष पाठक मय हमराही सिपाहियों के साथ इन्दिरा चौक, रेलवे स्टेशन, बटाऊबीर चौक पर जहाँ चक्रमण करते रहे। वहीं घनश्यामपुर पुलिस चौकी के प्रभारी राजेश कुमार भी चौकी क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। केरल के एर्नाकुलम जिले के मलयट्टूर की रहने वाली लिबिना नामक 12वर्षीय लड़की ने कलामासेरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार तड़के दम तोड़ दिया। अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि लड़की को रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर का 95प्रतिशत हिस्सा गंभीर रूप से जल गया था। घटना के कुछ घंटों बाद यहोवा के साक्षियों का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने राज्य के त्रिशूर जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और कहा कि उसने कई विस्फोटों को अंजाम दिया। बता दें कि दो लोगों की रविवार को ही मौत हो गई थी। काफी संख्या में लोग घायल हो गए थे, हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रिहा कर दिया गया था।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
केरल ब्लास्ट को लेकर बदलापुर पुलिस रही एलर्ट

Previous article
Next article

