जौनपुर धारा, केराकत। हापुड़ मामले के विरोध में केराकत तहसील बार एसोसिएशन ने गुरुवार को सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम का एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव ने किया। इस अवसर पर महामंत्री उदय राज कनोदिया, नम नाथ शर्मा, मुकेश शुक्ल, शारदा यादव, दिनेश पांडे, अनिल सोनकर गांगुली, रविकांत यादव, राजेश पांडे, सुभाष शुक्ला, हीरेन्द्र यादव, मांधाता सिंह, अशोक यादव, जयप्रकाश मौर्या, आनंद यादव, प्रवीण शर्मा सहित आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
केराकत अधिवक्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

Previous article

