जौनपुर धारा, बदलापुर। वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाइवे पर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में बुधवार की रात युवक को मारपीट कर बदमाशों ने एक बाइक लूट लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। रात सात बजे के करीब फत्तूपुर गांव स्थित फोरलेन बाईपास पर पीलीनदी के पहले बाइक से सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिरकिना गांव अपने ननिहाल जा रहे दुर्गेश यादव निवासी धिरौली थाना खुटहन को पहले से खड़े दो बदमाशों ने रुकने का ईशारा किया। गाड़ी के धीमा होते ही पीछे से एक बदमाश ने उसकी गर्दन पर डंडे से वार कर दिया। दुर्गेश के गिरते ही दोनों बदमाश बाइक लेकर सिंगरामऊ की तरफ भाग गए। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया है। आरोप है कि पुलिस अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। उधर प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना मुझे नहीं मिली है।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
बदमाशों ने युवक को घायल कर बाइक लूटी

Previous article
Next article

