जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी लोकसभा प्रवास समिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय पर करेंगी। उसके उपरांत जिला पदाधिकारियों की बैठक लेंगी उसके बाद समस्त मोर्चा के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगी। बैठक के उपरान्त विधानसभा बदलापुर के प्रवास समिति की बैठक मिरसादपुर बदलापुर में ही लेगी, उसके उपरांत बदलापुर विधानसभा के समस्त पदाधिकारियों की बैठक लेगी। बैठक के बाद अन्नपूर्णा देवी खुटहन ब्लाक जायेंगी जहां पर लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगी उसके उपरांत खुटहन मण्डल के बूथ नं. 416 पर बूथ समिति की बैठक करेंगी और वहीं पर जलपान भी करेगी। उसके उपरांत मंत्री गिरीश चन्द्र यादव के यहाँ शोक संवेदना व्यक्त करेंगी और रात्रि विश्राम निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग जौनपुर में करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि दूसरे दिन 22 जनवरी को शाहगंज विधानसभा में विधानसभा के प्रवास समिति की बैठक लेंगी उसके उपरान्त शाहगंज जन प्रतिनिधि एवं सहकारिता प्रतिनिधियों के साथ बैठक नगर पालिका परिषद के हाल में लेगी और उसके बाद शाहगंज मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जनपद आगमन आज

Previous article
Next article


