जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा के कृषि सभागार में रवि किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बक्शा ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव तथा अध्यक्षता सूर्यप्रकाश चौबे भाजपा मंडल महामंत्री नौपेड़वा ने किया। परियोजना निदेशक डॉ.रमेश कुमार यादव ने रवि फसल बुआई के सम्बंध में किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मृदा परीक्षण करवाकर सन्तुलित मात्रा में खाद का प्रयोग किया जाय तथा रासायनिक खाद का प्रयोग ज्यादा न किया जाय। बल्कि जैविक खाद का प्रयोग ज्यादा किया जाय, जीवमृत तथा वर्मी कम्पोस्ट खाद के विषय मे किसान भाइयों को जागरूक किया। गोष्ठी में पशु चिकित्सा अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने पशु धन बीमा तथा लम्पी रोग के विषय मे बताया ए.डी.ओ.कृषि शैलेन्द्र कुमार मौर्य, दिलीप कुमार सरोज, अमरनाथ यादव तथा बहुत सारे किसान भाई उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
कृषि सभागार में हुआ रवि किसान गोष्ठी का आयोजन

Previous article

