Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनकृति सेनन-आलिया भट्ट पर टिकीं नजरें, अल्लू की वाइफ ने कहा-'आपको यूं...'

कृति सेनन-आलिया भट्ट पर टिकीं नजरें, अल्लू की वाइफ ने कहा-‘आपको यूं…’

भारतीय सिने जगत में बेहतरीन काम के लिए बीते मंगलवार को कई फिल्मी हस्तियों को सम्मानित किया गया। साल 2021के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में कलाकारों को सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वहीदा रहमान, अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट और कृति सेनन आकर्षण का केंद्र रहे।संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के जरिए आलिया भट्ट ने सभी को अपनी एक्टिंग से प्रभावति किया था। अल्लू अर्जुन को साल 2021में आई सुकुमार की फिल्म’पुष्पा’के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वे यह सम्मान पाने वाले पहले तेलुगु एक्टर हैं। अल्लू की पत्नी स्नेहा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज साझा किए हैं। साथ ही एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। अनुसार ‘एक यादगार दिन, काम के प्रति तुम्हारा कमिटमेंट देखना हमेशा सुखद रहता है। प्यार और प्रशंसा भरा पल’ कृति ने अपने पापा मम्मी के साथ अवॉर्ड के बाद कई फोटो क्लिक करवाए। इनमें बेटी का प्राउड मूमेंट देखकर पापा मम्मी की खुशी साफ झलक रही थी। कृति सेनन और अल्लू अर्जुन पुरुस्कार समारोह के दौरान साथ बैठे थे। अल्लू और कृति ‘पुष्पा’ स्टाइल में सेल्फी लेते नजर आए। आर.माधवन और एसएस राजामौली पुरुस्कार समारोह के दौरान साथ बैठे थे। राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का अवॉर्ड दिया गया।