Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकुंवर विजय सिंह के आकस्मिक निधन से पसरा सन्नाटा

कुंवर विजय सिंह के आकस्मिक निधन से पसरा सन्नाटा

जौनपुर धारा, जौनपुर। रियासत के कुंवर विजय सिंह (राजा साहब सिंगरामऊ) के आकस्मिक निधन से रियासत में शोक की लहर दौड़ गयी। सिंगरामऊ रियासत के राजा रहे पूर्व विधायक कुंवर श्रीपाल सिंह के पौत्र कुंवर विजय सिंह (विजय बाबा) का 70 वर्ष की अवस्था में ह्रृदयाघात होने से राजभवन में आकस्मिक निधन गुरुवार की सुबह हो गया। उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए हवेली परिसर में रखा गया, तत्पश्चात परिजनों एवं शुभचिंतको ने शव का अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर विधि पूर्वक किया गया।