Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकिसान हितों के लिए राज्य में तेलंगाना मॉडल लागू करना बीआरएस का...

किसान हितों के लिए राज्य में तेलंगाना मॉडल लागू करना बीआरएस का उद्देश्य : हिमांशु

जौनपुर धारा, जौनपुर। किसान हितों की अनदेखी कर किसानों के बल पर केंद्र एवं राज्य में सरकार बनाकर किसानो को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली सभी पार्टियां अब तेलंगाना मॉडल की ओर देखने लगी हैं क्योंकि उस मॉडल के अंतर्गत तेलंगाना में प्रत्येक किसानों को सरकारी एलआईसी से पांच लाख की मदद मिलती है जिससे किसानों की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिवार वालों को इसका लाभ मिल सके। उक्त बातें एक पत्रकार वार्ता में भारत राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय महासचिव हिमांशु तिवारी ने कही। उन्होंने कहाकि तेलंगाना मॉडल में किसानों को हर साल दस हजार रुपए सालाना फसल की बोआई, बीज, खाद आदि के लिए मिलता है ताकि फसल के लिए सूदखोरों के आगे न गिड़गिड़ाना पड़े और आत्महत्या के लिये मजबूर न होना पड़े। तेलंगाना में किसानों को दिन रात चौबीसों घंटे बिजली पानी  मुफ्त मिलती है क्योकि किसानों के जरिये देश की अर्थव्यस्था मजबूत होती है। देश में 60ज्ञ्आबादी किसानों, दलितों, वंचितों, महिलाओं, नौजवानों की हैं सभी को साथ लेकर बीआरएस आगे बढ़ रही है। एक विकल्प के रूप में भारत राष्ट्र समिति धीरे धीरे विकसित हो रही है। जब तक परिवर्तित भारत नहीं होगा तब तक भारत विकसित नहीं होगा। इसी कड़ी में जौनपुर से बीआरएस पार्टी नौजवानों महिलाओं, किसानों, दलितों और वंचितों को जोड़कर तेलंगाना मॉडल को और भी मजबूत कर उन लोगों को नई दिशा प्रदान करेगा।