जौनपुर धारा, जौनपुर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण और किसान जागरूकता हेतु गोष्ठी का आयोजन किसान कल्याण केंद्र दाउदपुर में मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम मे डिप्टी पीडी आत्मा योजना रमेशचंद्र यादव ने कहा कि पराली जलाने के बजाय उसका उपयोग कम्पोस्ट खाद बनाने में करें। अब फसल की बुआई का समय शुरू हो चुका है किसान गेहूं की बुआई शुरू कर दें। बुआई सीड ड्रिल से करें जिससे बीज की बचत होगी साथ जमाव भी अच्छा होगा। गोष्ठी में आत्मा योजना में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। एडीओ कृषि आशुतोष राय ने जैविक खाद का भी उपयोग करने की सलाह दी। गोष्ठी में बीज गोदाम प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव, बीटीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय, दिनेश गुप्ता, सुधाकर वर्मा, धर्मेंद्र सिंह ने भी कृषि से जुड़ी जानकारी किसानों को दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान वारी कमलेश कुमार मिश्र ने की। गोष्ठी में भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

Previous article

