Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकाली मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी

काली मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में स्थित माँ काली मंदिर में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में विराजमान मां काली की मूर्ति से चांदी का मुकुट चुरा लिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह उस वक्त हुई जब मंदिर के पुजारी िंपटू श्रीवास्तव हर दिन की तरह मंदिर में पूजा पाठ करने पहुचें। मंदिर का ताला टूटा देखकर आसपास के लोग मंदिर पर एकत्र हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। कुछ ही दिनों बाद नवरात्र का पर्व शुरू होने वाला है, जिससे यहां भक्त दर्शन-पूजन को आते हैं। ऐसे में मां काली के माथे से चांदी का मुकुट चोरी होने की सूचना लगते ही भक्त काफी गुस्से में है। गुस्सा इसलिए भी है कि मंदिर से ३०० मीटर दूर ही घनश्यामपुर पुलिस चौकी भी है।