Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकायस्थ महासभा ने आयोजित की शोकसभा

कायस्थ महासभा ने आयोजित की शोकसभा

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 के जिला उपाध्यक्ष पत्रकार जय आनंद की माता के निधन पर कैम्प कार्यालय मियांपुर पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया।

प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने शोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. पुष्पा देवी जननी तो जय आनंद की थी, लेकिन वह सभी को पुत्रवत प्यार करती थी। वह सहज, सरल और उदार व्यक्तित्व की महिला थीं। उन्होंने हमेशा देना सीखा और सिखाया। चाहे समाज को देना हो, परिवार को देना हो सहज ही वह स्वीकार होता था। उनका महासभा व उससे जुड़े लोगों से विशेष लगाव था। उनके न रहने से कायस्थ समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। वरिष्ठ  उपाध्यक्ष श्याम रतन  श्रीवास्तव ने कहा कि वह एक ममतामयी माँ थी। शशि श्रीवास्तव गुड्डू ने कहा कि जय की माता हम सबके लिए आदरणीया व प्रेणास्रोत रहीं उनके जाने पर हम सब दुखी है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्व0 पुष्पा देवी के निधन से कायस्थ महासभा शोक संतप्त है इसलिए इस बार होने वाला होली मिलन समारोह स्थगित किया जाता है। कार्यक्रम के अंत मे दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा को शांति दी गई और ईश्वर से प्रार्थना की कि दु:ख की इस घड़ी में परिवार वालों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव बच्चा, मनोज श्रीवास्तव, दया शंकर निगम, सरोज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बाटा, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, उमेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र, अखिलेश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अमित निगम, मनीष श्रीवास्तव, राहुल, राकेश, आलोक श्रीवास्तव आदि स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजय अस्थाना पत्रकार ने किया।