जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के खैरुद्दीनगंज वार्ड स्टेशन रोड स्थित मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज शनिवार से चल रहे पंचदिवसीय रोवर्स/रेंजर्स शिविर के दूसरे दिन ध्वज शिष्टाचार के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एसके पाठक ने सभी शिविरार्थियों को सम्बोधित करते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों को दूर करने तथा विषम परिस्थितियों में धैर्य, संयम के साथ संस्कारित और अनुशाषित व्यवहार हेतु प्रेरित किया और निरंतर नित नवीन उचाईयों को प्राप्त करने हेतु आशीर्वचन दिया। प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार पटेल ने सभी शिविरार्थियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग के नियमों तथा सिद्धांतों को अपने व्यावहारिक जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक एवं काउंसलर मनोज विश्वकर्मा, आशु सरोज, निखिल चौरसिया, शालू दुबे इत्यादि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
पंचदिवसीय रोवर्स रेंजर्स व निपुण जांच शिविर का आयोजन


